उत्तर प्रदेशदेवरिया

बकरीद पर कुर्बानी से पहले चोरी हुआ बकरा, जिलाधिकारी ने लौटाई महिला की मुस्कान

देवरिया: बकरीद से ठीक पहले किसी का बकरा चोरी हो जाए तो उस पर क्या बीतेगी। यह वह इंसान ज्यादा अच्छे से समझ पाएगा जिसके साथ ऐसी वारदात हुई हो। त्योहार के दिन के लिए लाया गया बकरा कुर्बानी से पहले ही चोरी हो जाना देवरिया की मुफीजा बेगम समझ सकती है। बकरीद से ठीक पहले जो उनके साथ हुआ, वह कभी भूल नहीं पाएंगी। त्योहार लोगों के लिए अमन और खुशियों का पैगाम लेकर आता है। पर इस त्योहार से पहले ही मुफीजा बेगम पूरी तरह गम में डूब चुकी थीं। उन्होंने बकरीद पर कुर्बानी के लिए जो बकरा पाला था, उसे किसी ने चुरा लिया।

बकरा चोरी होने को लेकर महिला ने दी थी तहरीर

महिला ने बकरा चोरी होने को लेकर थाने में शिकायत दी थी। लेकिन उनका खोया बकरा तो नहीं मिला, पर जिलाधिकारी ने बकरीद से पहले ही महिला की खोई हुई खुशी लौटा दी। जिलाधिकारी ने महिला के लिए एक दूसरे बकरे का इंतजाम कर दिया है। जिससे वह बकरीद का त्योहार रीति-रिवाज से निभा सकेगी। प्रशासन के इस कदम के स्थानीय लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। रामपुर थाना क्षेत्र निवासी ग्राम विशुनपुरा पांडेय चक निवासी मुफीजा बेगम ने 22 जून को कुर्बानी के लिए रखे गए बकरे की चोरी के मामले में रामपुर थाना में तहरीर दी थी।

महिला ने जिलाधिकारी के समक्ष रखी मांग

मुफीजा बेगम की तहरीर के बाद पुलिस लाख कोशिशों के बाद भी उनका बकरा नहीं खोज पाई थी। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि बकरीद के दिन कुर्बानी के समय वह क्या करेंगी। जिलाधिकारी के पास पहुंची तो मुफीजा बेगम की आंखों से आंसू बह रहा था। उसके बाद उन्होंने अपनी समस्या जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि बकरीद के दिन अल्लाह ताला की शान में कुर्बानी के लिए उन्होंने बकरे को पाला था, लेकिन चोरों ने उसे चुरा लिया। पुलिस के काफी प्रयास के बाद उनका बकरा नहीं मिल पाया है। उसके बाद उन्होंने कुर्बानी के लिए बकरे की मांग की। जिलाधिकारी ने मुफीजा की भावना का सम्मान करते हुए बकरीद की पूर्व संध्या पर बकरे का इंतजाम कर दिया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button