गोरखपुर

प्रधानमंत्री की तानाशाही चरम पर लेकिन हम ना झुकेंगे, ना डरेंगे बल्कि लड़ेंगे – विजय कुमार श्रीवास्तव 

गोरखपुर। आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी के सिद्धांतों और उसकी बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा भयभीत है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व लोकप्रिय शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी लोकतंत्र के लिए काला दिन है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से इस गिरफ्तारी को लेकर आज गोरखपुर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया जी बेकसूर हैं और जनता इसका जवाब भाजपा को सत्ता से बाहर करके देगी। उन्होंने कहा कि ये गिरफ्तारी तानाशाही की इंतेहा है. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली के बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए रात दिन मेहनत करने वाले आम आदमी पार्टी के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करके भाजपा ने साबित कर दिया कि वह आम आदमी पार्टी के सिद्धांतों और उसकी बढ़ती लोकप्रियता से कितना भयभीत है। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी वास्तव में भ्रष्टाचारियों को सजा देना चाहते हैं तो आज तक अपने मित्र अडानी के ऊपर उन्होंने किसी तरह की जांच क्यों नहीं करवाई। हरिओम ने कहा कि मोदी जी की तानाशाही चरम सीमा पर है लेकिन हम अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं, हम जेल और लाठियों से डरते नहीं हैं। रमेश शर्मा ने कहा कि सारी दुनिया देख रही है कि किस तरह से फर्जी मुकदमों में आम आदमी पार्टी के मंत्रियों को फसाया जा रहा है। विनीत मिश्रा ने कि मोदी जी यह न समझें कि उनकी फर्जी कार्रवाई से आम आदमी पार्टी का कारवां थम जाएगा बल्कि हम और मजबूत होंगे और देश का समर्थन हमारे साथ है। विजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा निराधार और फर्जी मुद्दों में आप के मंत्रियों को जेल भेज कर खुद ही कटघरे में खड़ी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में आज जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया और हमें जन समर्थन भी प्राप्त है। धरना प्रदर्शन ज्ञापन और गिरफ्तारी में मुख्य रूप से राजेंद्र निषाद, रमेश शर्मा, अशोक विश्वकर्मा, राजेश राजभर, राजेश कुमार साहनी, गोविंद गौतम, सुमंत यादव, फजिल अहमद, अमित दुबे, कुंजबिहारी निषाद, अजीत कुमार, निरंजन कुमार, अंगद यादव, रीता पांडे, कौशलेंद्र पांडे, ई. विनीत मिश्रा, अनिरुद्ध श्रीवस्तवा, निरंजन कुमार, नौशाद अंसारी, रितु सागर, इमरान दानिश, जय कुमार, सुभान अली, अबू जिंदाल, ब्रजेश्वर द्विवेदी, नागेश्वर सिंह, जनार्दन सिंह, तारिक अनवर, अनिरुद्ध यादव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button