उत्तर प्रदेशलखनऊ

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विधानसभा के सामने फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी

लखनऊ। पूरा भारत आज अपना 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। सूबे में भी गणतंत्र दिवस की धूम है। इसी कड़ी में यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शुक्रवार को विधानसभा के सामने झंडा फहराया। इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने परेड की सलामी ली। इस दौरान सेना के हेलिकाप्टर से विधानसभा पर पुष्पवर्षा की गई जिससे माहौल काफी देशभक्ति वाला हो गया। वहीं कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जय हिंद और भारत माता की जय के नारे लगाए।

आपको बता दें कि आज सुबह से ही 75वें गणतंत्र दिवस की तैयारियां की जा रही थीं। आज सुबह चारबाग से विधानभवन जाने वाला रास्ते को बंद कर दिया गया था। इसके अलावा हजरतगंज से भी वाहनों को डाइवर्ट कर दिया गया था। गुरुवार को जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने विधानसभा के अलावा विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया था और सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए थे।

बुधवार को विधानसभा के सामने फुल ड्रेस रियल टाइम रिहर्सल किया गया था। रिहर्सल में सेना, अर्धसैनिक बल, पुलिस, होमगार्ड और स्कूली बच्चों ने कदमताल किया था। परेड में सबसे आगे टी-90 भीष्म टैंक सेना की ताकत को दर्शा रहा था। परेड में सेना की आकाश मिसाइल भी शामिल रही। रविंद्रालय से निकलकर परेड विधानभवन के सामने तक पहुंची थी। 

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button