अयोध्याउत्तर प्रदेश

464 केन्द्रों पर होगी स्नातक सेमेस्टर परीक्षा, चार लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत स्नातक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 जनवरी से प्रारम्भ होकर नौ फरवरी तक चलेगी। विश्वविद्यालय परिक्षेत्र से जुड़े सात जिलों में 464 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। इसमें दोनों पालियों में करीब चार लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के दिए गए निर्देश के क्रम में परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। उन्होंने बताया कि एनईपी-2020 के अन्तर्गत बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 जनवरी से शुरू होगी।

प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न दो बजे से सायं चार बजे तक चलेगी। इसके लिए कुल 464 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। जिसमें करीब चार लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि महाविद्यालयों के प्राचार्यों को परीक्षा कार्यक्रम से सूचित करने के साथ कालेज लॉगिन व विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button