उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

दिलचस्प हुआ आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव, बसपा से गुड्डू जमाली उम्मीदवार

  • 2014 के लोकसभा चुनाव में जमाली को मिले थे 2.66 लाख वोट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों रामपुर और आजमगढ़ में उपचुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। सपा और भाजपा ने अभी तक भले ही प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हों लेकिन बसपा का नाम सामने आने से चुनाव के रोमांचक होने का पूरा अनुमान लगाया जा रहा है।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार को आजमगढ़ लोकसभा सीट से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को अपना उम्मीदवार बनाया है। बसपा से जमाली के आधिकारिक तौर पर प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद सत्ता के गलियारे में चुनाव के दिलचस्प होने की चर्चाएं तेज हो गयी हैं। चर्चा होना लाजिमी भी हैं।

दरअसल 2014 के लोकसभा चुनाव में भी बसपा ने गुड्डू जमाली को ही मैदान में उतारा था। उस चुनाव में बसपा उम्मीदवार को दो लाख 66 हजार मत मिले थे। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी रमाकांत यादव को दो लाख 77 हजार वोट मिले थे।

समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार खुद मुलायम सिंह यादव थे। तब वह महज 64 हजार वोटों से जीते थे। सपा का गढ़ माने जा रहे आजमगढ़ में मुलायम जैसे कद्दावर नेता के लिए यह जीत छोटी मानी जा रही थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा केवल पांच सीटें ही जीत सकी थी।

अब 2022 के उपचुनाव में बसपा अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर शाह आलम को उम्मीदवार बनाया गया है। आलम के बसपा उम्मीदवार बनने से आजमगढ़ का चुनाव दिलचस्प हो गया है। माना जा रहा है कि दलित और मुस्लिम मतादाता एक साथ आ गये तो समाजवादी पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। दूसरी तरफ सत्ताधारी दल भाजपा पूरे दमखम के साथ यह चुनाव जीतने में जुट गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button