अमेठीउत्तर प्रदेश

अमेठी: School Van में विस्फोट से आधा दर्जन छात्र-छात्राएं घायल

अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठेंगहा में बुधवार की सुबह एक निजी विद्यालय के स्कूली वैन में विस्फोट होने से चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं तो वही आधा दर्जन बच्चे मामूली रूप से झुलसे हैं। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को स्कूली वैन से बाहर निकाल कर अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से इलाज के बाद दो बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची संग्रामपुर पुलिस ने स्कूली वैन को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई है। बच्चों के परिजनों के आक्रोश को देखते हुए अमेठी सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटना का जायजा लिया और परिजनों को उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

पूरा मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठेंगहा का है जहां प्रतिदिन की तरह बुधवार की सुबह निजी विद्यालय की स्कूली वैन बच्चों को लेने उनके घर पहुंची जैसे ही बच्चों को बैठाकर विद्यालय के लिए निकलने लगी तभी गाड़ी में धमाके के साथ धुआं भर गया धमाके के चलते वैन के रेडिएटर और बैटरी फटने से गर्म पानी और तेजाब पड़ने से बच्चों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा कि घटना के समय स्कूली वैन में 13 बच्चे सवार थे। जिसमें आरोही पुत्री अखिलेश तिवारी कक्षा 2, सोनाक्षी पुत्री अरुण सिंह कक्षा 4, शौर्य सिंह पुत्र सतेंद्र सिंह कक्षा 3, आकृति तिवारी पुत्री अजय कुमार तिवारी कक्षा 8, आकर्ष तिवारी पुत्र आलोक तिवारी कक्षा 3, वर्तिका शुक्ला पुत्री अनिल कुमार शुक्ला कक्षा 6, रूही गुप्ता पुत्री मंजेश गुप्ता कक्षा 1 झुलस कर घायल हो गई।

शौर्य प्रताप सिंह और  सोनाक्षी सिंह को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। सौर्य मिश्रा,समर मिश्रा सहित आदि बच्चों ने वैन से कूदकर खुद को सुरक्षित किया है। वैन में सवार बच्चों ने बताया कि वैन के अंदर काफी धुँआ भर गया था। ड्राइवर को वैन से नीचे उतारने के लिए बोल रहे थे लेकिन ड्राइवर ने नहीं ध्यान दिया जिसके बाद इंजन के रेडियेटर में ब्लास्ट हो गया।

परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर विद्यालय प्रबंधक पर लगाए गंभीर आरोप

वही बच्चों के इलाज के दौरान अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा काटते हुए विद्यालय प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाया है ।परिजनों का कहना है कि इसके पहले भी गाड़ी की हालात देखते हुए हादसे को लेकर प्रबंधक से शिकायत की जा चुकी है लेकिन प्रबंधक के मनमानी के चलते यह हादसा हुआ है।

नियमों की अनदेखी कर संचालित की जा रही थी वैन

निजी विद्यालय द्वारा जिस वैन से बच्चों को ले जाया जा रहा था। वैन में न ही सुरक्षा के दृष्टिगत फायर किट लगा था और न ही विद्यालय वैन का कोई भी मानक पूरा कर रहा था । लेकिन विद्यालय समिति द्वारा धड़ल्ले से इसी वैन से बच्चों को प्रतिदिन घर से ले आने और ले जाने का काम किया जाता रहा है।

अमेठी सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि केपीएस स्कूल की एक वैन ठेंगहा से बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही थी तभी वैन का रेडिएटर फट गया वैन में धुआं भरने और रेडिएटर का गर्म पानी बच्चों के पैरों पर पडने से आधा दर्जन बच्चे झुलस गए हैं जिसमें 2 की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है वैन की हालत जर्जर व दयनीय है जांच करकरा विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button