उत्तर प्रदेशबस्ती

कर्नाटक में नफरत हारी मोहब्बत जीती, 2024 की राह आसान: देवेंद्र श्रीवास्तव

बस्ती। कर्नाटक की जनता ने नफरत को हराकर समूचे भारत को मोहब्बत का पैगाम दिया है। तमाम कोशिशों के बावजूद योगी मोदी का जादू नहीं चला और कांग्रेस को जनता ने प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का मौका दिया।

कर्नाटक विधानसभा के चुनाव नतीजों ने 2024 में देश की राजनीतिक दशा और दिशा बदलने की बुनियाद रख दी है। यह बातें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव देवेंद्र श्रीवास्तव ने शनिवार को कही। वे कांग्रेस की शानदार जीत पर पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने पटाखे जलाये और मिठाइयां बांटकर प्रसन्नता व्यक्त की। जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू ने कहा कर्नाटक की ऐतिहासिक जीत से देश में यह संदेश गया है कि जनता अब झूठ और फरेब की राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगी। हिन्दुत्व को गलत तरीके से परभाषित कर देशवासियों को गुमराह करने वाली भाजपा के दिन अब जा रहे हैं।

राहुल गांधी ने पहले ही कहा था भारत जोड़ों यात्रा देश में नफरत को खत्म करने और आपसी प्यार मोहब्बत को फिर से स्थापित करने का ऐतिहासिक प्रयास है। जनता को राहुल गांधी की दूरदृष्टि का पता चल गया जो कर्नाटक चुनाव नतीजों के रूप में सामने आ गया।

पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कर्नाटक का चुनाव मोदी बनाम कांग्रेस था। 2024 का चुनाव भी इसी पर आधारित होगा। हिन्दू मुसलमान, मठ मंदिरों की राजनीति अब नहीं चलने वाली। जनता अब भेदभाव रहित विकास और आपसी भाईचारे पर मोहर लगायेगी। कांग्रेस प्रवक्ता मो. रफीक खां ने कहा कर्नाटक जीत की खुशी ब्लाक स्तरों पर बनाई जा रही है।

इस अवसर पर बृजेश आर्या, विश्वनाथ चौधरी, साधूसरन आर्या, सुरेन्द्र मिश्रा, वाहिद अली, राकेश पाण्डेय, अलीम अख्तर, शिवाकांत तिवारी, अवधेश सिंह, शौत अली नन्हू, डा. मनोज पाण्डेय, शेर मोहम्मद, नीलम विश्वकर्मा, मनोज त्रिपाठी, मनोज यादव, मंजू पाण्डेय, विमला देवी, राधा देवी, इन्द्रावती, मो. अशरफ, संदीप कुमार, संजय आर्या, सत्यम, सौरभ आदि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button