उत्तर प्रदेशप्रयागराजबड़ी खबर

तबीयत बिगड़ी पर पेशी से राहत नहीं, अतीक और अशरफ को कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड में पेशी पर साबरमती जेल से प्रयागराज आए माफिया डॉन अतीक अहमद की तबियत बिगड़ गई है. उसने हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत की है. उसका इलाज कराया जा रहा है. उधर, जॉइंटपुलिस कमिश्नर आकाश कुलहरी ने बताया कि वह बार तबीयत खराब होने की शिकायत कर रहा है. इसलिए उसकी स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टरों की एक रिजर्व टीम लगाई गई है. कुख्यात माफिया डॉन अतीक अहमद को बुधवार की शाम को ही नैनी जेल लाया गया था. जहां से उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य की जांच कराने के बाद आज ही अतीक अहमद को कोर्ट में पेश किया जाएगा. जहां से पुलिस उसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी. इसके लिए पुलिस ने पहले से ही सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली है. इसमें अतीक अहमद से पूछे जाने वाले सवालों की एक लंबी चौड़ी लिस्ट तैयार की गई है. यह सभी सवाल उमेश हत्याकांड से संबंधित हैं. जानकारी के मुताबिक एक ही टीम जो अतीक से पूछताछ करेगी, वहीं टीम अशरफ से भी पूछताछ करेगी.

Updates-

  • अतीक अहमद और अशरफ जब कोर्ट परिसर में दाखिल हुए तो वकीलों ने नारेबाजी शुरू कर दी. वकील जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
  • उमेश पाल हत्याकांड में आज बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की कोर्ट में पेशी होगी. पुलिस दोनों को कोर्ट लेकर पहुंच चुकी है. यहां पुलिस दोनों की कस्टडी रिमांड की मांग करेगी.

बताया जा रहा है कि इस पूछताछ के दौरान दोनों माफिया भाइयों को आमने सामने बैठाकर भी पूछताछ की जाएगी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों भाइयों को 17 वीडियो दिखाए जाएंगें. इसमें दिख रहे बदमाशों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जाएगा. कहा तो यह भी जा रहा है कि पुलिस अतीक और अशरफ को लेकर धूमनगंज स्थित क्राइम सीन पर भी ले जाएगी, जहां उमेश पाल को गोली मारी गई थी. इसके अलावा अतीक और अशरफ को कर्बला स्थित उसके ऑफिस में भी ले ज़ाया जा सकता है.

पुलिस ने इसी आफिस से 75 लाख रुपये कैश और 10 हथियार बरामद किए थे. जानकारी के मुताबिक इस पूरी कार्रवाई और पूछताछ की वीडियोग्राफी कराई जाएगी. बताया जा रहा है कि इस पूरे समय तक हरेक सेकंड व वीडियो कैमरे के सामने रहेगा. पुलिस लाइन में जहां इन दोनों से पूछताछ की जानी है, वहां पहले से ही सीसीटीवी लगा दिए गए हैं.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button