उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रियंका गांधी के निजी सचिव और अर्चना गौतम मामले में High Court ने चार्जशीट दाखिल करने पर लगाई रोक

लखनऊ। पिछले दिनों प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह के ऊपर मेरठ की अर्चना गौतम के पिता ने कथित तौर अभद्रता करने पर एससी-एसटी एक्ट के तहत में मेरठ में मुकदमा दर्ज कराया था। इसको राजनीतिक हवा दी गयी थी। जिसके चलते सोशल मीडिया और मीडिया में इसकी सुर्ख़ियाँ थीं।

इस मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए यह कहा कि यह प्रकरण रायपुर का है इसलिए मेरठ में FIR करना सही नहीं है। हाईकोर्ट के यह पूछने पर कि मामला यदि रायपुर का है तो मेरठ में FIR कैसे हो सकती है तो इसका जवाब न सरकारी वकील दे सके न अर्चना गौतम के वकील। कोर्ट ने कहा ऐसा करना चिंता का विषय है।

सिर्फ इतना ही नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि इस मामले में यूपी पुलिस चार्जशीट भी जमा नहीं कर सकती है न ही कोई गिरफ्तारी कर सकती है। 17 अप्रैल को संदीप सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश विवेक कुमार बिरला ने आदेश दिया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button