उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

एतिहासिक रहा होली मिलन समारोह - कमिश्नर एवं आईजी, विधायक विनय वर्मा श्याम धनी राही, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने की अपील प्यार मुहब्बत से होली मनाएं।

शोहरतगढ़। शोहरत गढ़ के राजस्थान अतिथि भवन में आयोजित होली मिलन समारोह  में पहली बार कमिश्नर आईजी डीएम एसपी विधायको के साथ क्षेत्र शोहरतगढ वासियों को होली मिलन समारोह मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। जिसे एतिहासिक माना जा रहा है। अपने बीच कमिश्नर एवं आईजी सहित मंडल के बड़ी हस्तियों को पा कर शोहरत गढ़ वासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। एसा सुनहरा अवसर दिलाने के लिए अपने लोकप्रिय विधायक विनय वर्मा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। होली मिलन समारोह की ब्यवस्था में लगे हुए समाजसेवी व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी रवि अग्रवाल की  भूमिका अहम रही ।

विधायक विनय वर्मा ने कहा है कि इन्हें जो जिम्मेदारी दी गई उसे बखूबी निभाया है। रवि अग्रवाल ने मेहमानों के सम्मान में कोई कमी नहीं होने दिया है। जिसके लिए इनके टीम की सराहना की जानी चाहिए। शोहरत गढ़ राजस्थान अतिथि भवन में विधायक विनय वर्मा के नेतृत्व में भव्य होली मिलन समारोह का अयोजन किया गया जिसमें एक दुसरे को होली की बधाई पुष्प वर्षा कर दी गई। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि बीते तीन वर्षों से पूरा विश्व कोरोना जैसी आपदा से त्रस्त रहा।आज होली के पर्व पर कोरोना जैसी महामारी को रंग और गुलाल से हराकर लोगों के जीवन में खुशियां भरना ही होली होगी।उन्होंने कहा कि एक दुसरे की कटुता को भुलाकर गले से लगा लेना ही होली है।उन्होंने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। बुराई को दूर रखकर ही होली मनाएं।

उन्होंने होली की बधाई देते हुए विधान सभा क्षेत्र की जनता से पवित्र पर्व होली को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह  ने कहा है कि होली दिलों को एक करने का त्योहार है। इस त्योहार को भेदभाव ऊंच नीच समुदाय का भेद भाव से ऊपर उठकर मनाएं । विवाद खड़ा कर के होली के रंग में भन्ग न डालें। हर्षोल्लास के साथ होली मनाएं। होली मिलन समारोह में पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक श्यामधनी राही ने होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन रामदास मौर्या से किया।समारोह में मुख्य रूप से कमिश्नर बस्ती योगेश्वर राम मिश्रा , आईजी आरके भारद्वाज, डीएम संजीव रंजन , एसपी अमित कुमार ,सीडीओ जयेंद्र कुमार, एसएसबी कमांडर आरके डोगरा,  नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी रवि अग्रवाल , बलरामदास जी महाराज,पूर्व नपं अध्यक्ष बबिता कसौधन, सौरभ गुप्ता,साधना चौधरी  हरीश वर्मा,एसपी अग्रवाल,मकसूदन अग्रहरि,रमेश त्रिपाठी,राधेश्याम त्रिपाठी,रामविलास यादव आदि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button