उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

“वोट बैंक के लिए देश को कितना बांटोगे”, CM योगी ने एक बार फिर विपक्ष पर साधा निशाना; जानें क्या बोले

सीएम योगी भामाशाह जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम सर्वोच्च राजस्व कर देने वाले व्यापारियों को भामाशाह सम्मान एवं समाज में विशेष योगदान देने वाले व्यापारियों के सम्मान प्रदान करने को लेकर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एक बार फिर बंटोगे तो कटोगे और एक रहोगे तो नेक रहोगे का नारा दिया। इसके साथ ही सीएम योगी ने विपक्ष पर जाति के आधार पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने यह तक कहा कि जब विपक्ष के अवसर था तो ये माफियाओं के सामने नाक रगड़ रहे थे।

“माफियाओं के सामने नाक रगड़ रहे थे”

दरअसल, जाति के नाम पर लोगों को बांटने का आरोप लगाते हुए सीएम योगी ने कहा, “वोट बैंक के लिए ये लोग कब तक और कितना बाटेंगे देश को, कितना बाटेंगे? यह बांटने वाले लोग वही हैं, जिनको जब अवसर मिला था तो उन दुर्दांत माफियाओं के सामने अपनी नाक रगड़ रहे थे। आप याद करिए अंतर यही होता है, ये डबल इंजन की सरकार है। हमने यहां के परंपरागत उद्यम को प्रोत्साहित करने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की योजना चलाई, करोड़ों लोगों को रोजगार मिला, व्यापारियों को अपने प्रोडक्ट को एक प्लेटफार्म मिल गया और यह एक्सपोर्ट का एक केंद्र बन गया।”

“सत्ता को गिरवी रख दिया था”

सीएम योगी ने आगे कहा, “यह जाति के नाम पर बांटने वाले लोगों ने माफियाओं के सामने सत्ता को गिरवी रख दिया था और इन्होंने वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया देकर प्रदेश की पूरी कानून व्यवस्था का सत्यानाश कर दिया था। ये वही लोग हैं, आज भी ये लोग घूमते हैं। क्योंकि पहले तो नौकरी के नाम पर वसूली करते थे, आज जब वसूली का धंधा बंद हो गया है तो यह लोग अब जाति के नाम पर बांटने का काम कर रहे हैं, जगह-जगह जा रहे हैं। मैं तो बार-बार इस बात को कहता हूं कि बंटोगे तो कटोगे और एक रहोगे तो नेक रहोगे।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button