उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

ब्लाक परिसर में हुआ विशाल भण्डारा का आयोजन

सेमरियावां। मंगलवार को ब्लाक परिसर में सुन्दर काण्ड एवं विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिक संख्या में लोगों ने भोजन एवं प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान युवा समाज सेवी,योग सोशल सोसायटी के प्रांतीय संचालक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच दुर्गेश जायसवाल ने कहा कि बड़े मंगलवार के अवसर पर विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया इस दौरान लगभग सैकड़ों लोगो ने भोजन एवं प्रसाद ग्रहण किया है।

उन्होंने कहा कि सुंदर काण्ड राम चरित मानस सात कण्डो में से एक हैं। सुंदरकांड के पाठ में बजरंगबली की कृपा बहुत ही जल्द प्राप्त हो जाती है। जो लोग नियमित रूप से सुंदरकांड का पाठ करते हैं उनके सभी दुख दूर हो जाते हैं। इसमें हनुमानजी ने अपनी बुद्धि और बल से सीता की खोज की थी इसी वजह से सुंदरकांड को हनुमानजी की सफलता के लिए याद किया जाता है। इस याद में लोग तरह तरह का आयोजन एवं लोगो मे प्रसाद बाटते हैं इस दौरान रामपुरषोत्तम गुप्ता,के डी पाण्डेय,राम सागर चौधरी,अशोक चौरसिया,मुनिरुल हसन चौधरी,दिलीप कुमार पाण्डेय,प्रमोद कुमार पाण्डेय,गोविंद जायसवाल,आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button