उत्तर प्रदेशलखनऊ

तापमान में गिरावट, आर्द्रता बढ़ने से उमस अधिक

लखनऊ। आसमान में बादल और कई जिलों में हुई बारिश से तापमान नीचे गिर गया है। इससे लोगों को राहत है, लेकिन उमस के कारण अभी भी परेशानी बनी हुई है। प्रदेश में सर्वाधिक अधितम तापमान फतेहगढ़ का 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के नगरों में सोमवार को दोपहर तक सर्वाधिक तापमान झांसी का 40.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता सर्वाधिक 75 प्रतिशत लखनऊ का दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दोपहर बारह बजे तक प्रयागराज का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, बहराइच का 30 डिग्री सेल्सियस, बरेली का 35, फुर्सतगंज का 31.4, गोरखपुर का 34.4, झांसी का 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लखनऊ का 30.6 डिग्री सेल्सियस व मेरठ का 34 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

वहीं आर्द्रता प्रयागराज का 61 प्रतिशत, बहराइच का 70 प्रतिशत, बरेली का 52 प्रतिशत, फुर्सतगंज का 63 प्रतिशत, गोरखपुर का 53 प्रतिशत, लखनऊ का 75 व मेरठ का 59 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गयी। पिछले 24 घंटों में दर्ज तापमान में अधिकतम तापमान फतेहगढ़ का सर्वाधिक 43.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं प्रयागराज का 40.5 डिग्री, फतेहपुर का 39.6 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर का 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button