उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ : सैकड़ों वाहनों में थी यह कमी, परिवहन विभाग ने चालान काट कर वसूले 43 लाख

लखनऊ । बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाये संचालित वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुये शमन शुल्क के रूप में करीब 43 लाख रूपये वसूल किये हैं। कार्रवाई के दौरान करीब 1883 वाहनों का चालान काटा गया। यह जानकारी लखनऊ परिक्षेत्र के अपर परिवहन आयुक्त/उप परिवहन आयुक्त निर्मल प्रसाद ने आज दी।

उन्होंने बताया कि लखनऊ संभाग के साथ-साथ अन्य संभागों में भी एचएसआरपी के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। वाहनों में एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) न लगे होने की वजह से वाहनों का प्रयोग अवैध कार्यों में किया जाता है। परिवहन विभाग ऐसे वाहन स्वामियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है जिससे कि गलत गतिविधियों पर रोक लगायी जा सके।

अपर परिवहन आयुक्त ने बताया कि परिवहन मंत्री एवं परिवहन आयुक्त के सख्त निर्देश हैं कि प्रदेश में अभियान चलाकर एसएचआरपी की जांच की जाय और पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाय। उन्होंने बताया कि जनपद लखनऊ में बिना एचएसआरपी 217 वाहनों का चालान किया गया। इसी प्रकार जनपद उन्नाव में 602 वाहनों, रायबरेली में 62 वाहनों, सीतापुर में 421 वाहनों, लखीमपुर में 75 वाहनों एवं हरदोई में 506 वाहनों का चालान किया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button