उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

मजदूर की मौत से आहत होकर दोस्त ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

  • बुधवार सुबह मलिहाबाद के सरावां गांव में हुई दुर्घटना, दोस्तों की मौत के बाद गांव में मातमा माहौल

मलिहाबाद : मलिहाबाद कोतवाली अंतर्गत सरावां गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक होगा। जहां, एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर मनीष रावत (18) को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि, उसके साथ में मौजूद दोस्त सागर गौतम (19) ने मनीष की मौत से टूटकर अपनी भी जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की परिवारों को हादसे की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया।

इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी के मुताबिक, क्षेत्र के सरापां गांव निवासी मनीष कुमार और सागर गौतम जिगरी दोस्त थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे दोनों साइकिल से एक बाग में आम तोड़ने जा रहे थे। रास्ते में दोनों हंसी-ठिठोली कर रहे थे। इस बीच सागर ने मजाकिया तौर पर मनीष को धक्का दे दिया। जिससे उसका नियंत्रित बिगड़ गया। दुर्भाग्यवश, मनीष पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक का पहिया मनीष पर उतर गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोस्त मनीष की मौत से सागर पूरी तरह से घबरा गया और वह सड़क पर ही दहाड़े मार-मारकर रोने लगा।

उसने पहले एक और ट्रक के सामने लेटकर जान देने की कोशिश की, लेकिन उस ट्रक के ड्राइवर की सूझबूझ से वह बच गया। फिर सागर बिना-सोचे समझे फरीदीपुर गांव की तरफ भागा और वहां रेलवे क्रॉसिंग पर एक एक्सप्रेस ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मनीष के पिता संजय ने बताया कि सागर की बेटे से गहरी दोस्ती थी। दोनों हमेशा साथ ही रहते थे। मनीष की मौत के सदमे में सागर ने भी रेलवे ट्रैक पर खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर का कहना है कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, मृतकों के परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, दोनों दोस्तों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। हर कोई दोनों की दोस्ती के बारे में चर्चा करता दिखाई पड़ रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button