उत्तर प्रदेशलखनऊ

सपा की हार से आहत होकर युवक ने खाया ज़हर, रिजल्ट से पहले युवक ने वीडियो किया था वायरल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते कल विधानसभा चुनाव के परिणाम संतुष्ट न आने पर समाजवादी पार्टी की हार से आहत होकर युवक ने जहर खा लिया है. वहीं, लखनऊ पुलिस का कहना है कि चुनाव नतीजे आने से पहले युवक ने वीडियो वायरल कर कहा था अगर सपा की सरकार नहीं आई तो जान दे दूंगा. इस दौरान युवक को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दरअसल, ये मामला राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र इलाके का है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी की हार से आहत होकर युवक ने जहर खा लिया है. वहीं, युवक का नाम विजय यादव उर्फ नरेंद्र बताया जा रहा है.  जहां पर चुनाव नतीजे आने से पहले युवक ने सोशल मीडिया में वीडियो डालकर कहा था यदि  सपा की सरकार नहीं आई तो दे दूंगा जान.  फिलहाल युवक की हालत गंभीर है और उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उसका इलाज चल रहा है.

वीडियो वायरल कर  जहर खाने की दी थी चेतावनी  

बता दें कि ये मामला राजधानी लखनऊ का है, जहां पर चिनहट इलाके के रहने वाले विजय यादव उर्फ नरेंद्र अपने परिवार के साथ रहते हैं. मीडिया रिपोर्ट से  मिली जानकारी के अनुसार, वो विभूतिखंड के अवध बस अड्डे के बगल में स्थित पारिजात अपार्टमेंट के सामने चाय का ठेला लगाता है. वहीं,  विजय ने बीते बुधवार को एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसमें उसने कहा था कि अगर 2022 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार नहीं बनी तो वो जहर खाकर सुसाइड कर लेगा.

SP सरकार न बनने ने निराश युवक ने खाया जहर

वहीं, यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे जब 10 मार्च को जब आए तो उसने गुरुवार शाम को उसने पारिजात अपार्टमेंट के पास जहरीला पदार्थ खा लिया. इस दौरान जहर खाने के बाद उसका शरीर सड़क पर तड़प रहा था. ऐसे में विजय को इस तरह से तड़पता हुआ देखकर  स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी उसके परिवार वालों को दी. हालांकि, विजय के परिवार ने उसे लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है. बता दें कि  विजय के परिवार के अनुसार वो कई दिनों से चाय का ठेला नहीं लगा रहा था.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button