उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

पैराडाइज स्कूल दरियाबाद में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन

संतकबीरनगर। दरियाबाद स्थित पैराडाइज इंटरनेशनल एकेडमी के तत्वाधान में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। अलफारुक बैतुलमाल फाउंडेशन आफ इंडिया द्वारा आयोजित इस पार्टी में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शिरकत कर रोजेदारों के साथ रोजा खोला। इस दौरान रोजेदारो को मुबारकबाद के साथ ही मुल्क की सलामती व तरक्की के लिए दुआयें मांगी गई।

इस मौके पर रोजेदारों के बीच अलफारूक बैतुलमाल फाउंडेशन आफ इंडिया के महासचिव व पैराडाइज इंटरनेशनल एकेडमी के सह प्रबंधक मौलाना रहमतुल्लाह नूर कासिमी ने कहा कि रमजान में रोजा रख रोजेदार खुदा की इबादत करते हुए बुराइयों से दूर रहकर नेकी की राह पर चलने की कोशिश करते हैं। रोजेदार को इफ्तार कराने वालों को खुदा अपनी रहमतों व बरकतों से नवाजते हैं। यह मुबारक व बाबरकत वाला महीना है। इस महीने में इबादत का सवाब कई गुना बढ़ जाता है।

इफ्तारी कराना सवाब का काम है इसलिए हमें रोजेदारों को इफ्तार कराने की कोशिश करनी चाहिए। इस दौरान एएच एग्री इंटर कालेज उजियार दुधारा के प्रधानाचार्य मुनीर आलम खां,मुहम्मद हनीफ गर्ल्स इंटर कालेज बरगदवाकला के प्रबंधक मसीहुद्दीन, मुशीर अहमद,जफर हुसैन,शैदा हुसैन,मुहम्मद शोएब, शफीकुरहमान,

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button