उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में सड़क पर पड़ी मिली अवैध पिस्टल, पुलिस ने कहा-चेकिंग देख फेंक कर भाग गए बदमाश

लखनऊ : राजधानी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब थाना गाजीपुर के इंदिरानगर इलाके में एक बाइक सवार युवक की कमर से सरकर पिस्टल सड़क पर गिर गई. हालांकि शायद बदमाश को पिस्टल गिरने का अहसास नहीं हुआ और वह आगे चला गया. इसके बाद सड़क पर पड़ी पिस्टल को देख इसकी सूचना वहां से गुजर रहे लोगों ने कुछ दूर खड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दी. जिसके बाद स्थानीय थाने की पुलिस को सूचना दी गई. गाजीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पिस्टल अवैध है. शायद बदमाश पुलिस चेकिंग देख पिस्टल फेंककर भाग गए हैं. सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाइकसवारों की पहचान की जा रही है.

जानकारी के अनुसार गुरुवार को राजधानी के गाजीपुर थानांतर्गत सेक्टर 25 के पास एक बाइक से जा रहे युवक के पास से एक पिस्टल सड़क पर गिर गई. गिरी हुई पिस्टल को देख कर वहां से गुजर रहे लोगों को लगा कि यह पिस्टल किसी पुलिसकर्मी के पास से गिरी है. लिहाजा वे रिंग रोड पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिककर्मियों को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने पहुंच कर थाना गाजीपुर को सूचना दी. मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

गाजीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि इंदिरानगर के सेक्टर 25 के पास लावारिस पिस्टल के पड़े होने की सूचना मिली थी. मौके पर जाकर देखा गया तो पिस्टल अवैध मिली है. प्रारंभिक तौर पर लग रहा है कि अपराधी किसी अपराध को अंजाम देने जा रहे थे, लेकिन अगले चौराहे पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को देख उन्होंने पिस्टल फेंक दी. हालांकि ये लोग कौन थे यह पता नहीं चल पाया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पिस्टल फेंकने वाले बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button