उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

BBAU में UG-PG से लेकर नॉन-नेट फेलोशिप तक लागू होंगे नए नियम, यहां देखें पूरी गाइडलाइन

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में कुलपति ने नई गाइडलाइन जारी किया है जो फेलोशिप से लेकर स्नातक और परास्नातक पर लागू है। 82वीं अकादमिक काउंसिल की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी) प्रवेश नीति, पीएचडी कार्यक्रम की गाइडलाइन और नॉन-नेट फेलोशिप की संशोधित रूपरेखा शामिल है। अभ्यर्थी सभी प्रकार की जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट http://www.bbau.ac.in से प्राप्त कर सकते हैं।

यूजी कार्यक्रमों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की प्रवेश नीति को मंजूरी दी गई है। इस नीति के अनुसार छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। प्रवेश से संबंधित दिशानिर्देश सभी संबंधित विभागों और अमेठी परिसर तक भेज दिए गए हैं। स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों के लिए भी इसी सत्र की प्रवेश नीति को स्वीकृति दी गई है। इस नीति के अनुसार गुणवत्ता आधारित और पारदर्शी प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। छात्रों को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अपनानी होगी। पीएचडी प्रवेश से संबंधित अधिसूचना में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल का एक विशेष संदेश भी शामिल है।

पीएचडी कार्यक्रम नई शिक्षा नीति से होगा

कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के अनुसार विश्वविद्यालय का पीएचडी कार्यक्रम नई शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किया गया है। जो लचीलापन, अंतर्विषयी शोध और उद्योग-सामाजिक आवश्यकताओं के साथ अनुसंधान को जोड़ता है। इसके अतिरिक्त बीबीएयू ने शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ऐसे शोधार्थियों को प्रोत्साहन मिलेगा जो नेट, जेआरएफ के अंतर्गत नहीं आते।

विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण वेबसाइट लिंक

बीबीएयू आधिकारिक वेबसाइट पंजीकरण व सूचना के लिए: http://www.bbau.ac.in

पीएचडी नियमावली 2023 देखने हेतु: https://www.bbau.ac.in/Docs/Regulations/3837.pdf

यूजीसी-नेट सीएसआईआर-नेट सूचना बुलेटिन: www.nta.ac.in | www.ugcnet.nta.ac.in

आचार संहिता के लिए: https://www.bbau.ac.in/Docs/DSW/CodeofConduct.pdf

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button