उत्तर प्रदेशदेवरिया

फ़ाइनल में तरकुलवा ने बिखेरा जलवा, मऊ को रौंद ट्रॉफी पर किया कब्ज़ा

  • हार और जीत खेल का अहम हिस्सा है: गज़ाला लारी

भटनी-देवरिया। दिन सोमवार को नकहनी क्रिकेट ग्राउंड पर यदुवंशी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित कैनवस क्रिकेट की रात्रिकालीन प्रतियोगिता के निर्णायक मुक़ाबले में तरकुलवा की टीम ने मऊ को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से परास्त कर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्ज़ा कर लिया। इसके पहले टॉस जीतकर मऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 38 रन बनाए जिसमें ओसामा ने अकेले 5 चौकों की मदद से 20 रन बनाए।जवाब में तरकुलवा की टीम ने ज़ुबैर और सोनू की उम्दा बल्लेबाजी से मैच को 9 विकेट से जीत लिया। इस फाइनल मैच का उद्घाटन समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक गज़ाला लारी ने फ़ीता काटकर किया व खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। विशिष्ट अथिति के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, बहादुर यादव मेमोरियल डिग्री कालेज के प्रबन्धक अजय यादव, सत्येंद्र गुप्त, चन्द्रकेश जयसवाल उपस्थित रहे।

इनके अलावा बिंदा कोचिंग के संचालक अंकित बिंदा,आचार्य धनन्जय पांडेय, मनोज यादव, ग्राम प्रधान अखिलेश यादवों के अलावा बहुत सारे लोग भी मौजूद थे। मुख्य अथिति पूर्व विधायक गज़ाला लारी ने कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा है इससे खिलाड़ियों को निराश नहीं होना चाहिए।मैन ऑफ द मैच लालू व मैन ऑफ द सीरीज़ लिटल रहे जिन्हें क्रमशः सीलिंग फैन व एयर कूलर दिया गया। विजेता को फ्रिज़ व उपविजेता को साइकिल इनाम में दी गई। स्कोरर की भूमिका में दिनेश यादव और कमेंटेटर की भूमिका में रुमी निज़ामी व लाल बिहारी रहे जिन्होंने शानदार कमेन्ट्री से शमां बांध दिया। दुर्गेश मद्देशिया व प्रेम यादव निर्णायक की भूमिका में रहे। आयोजन समिति में शामिल लालबिहारी, विकास यादव, मनीष यादव, अमरजीत यादव, हरिकेश यादव छोटू, प्रदीप, निक्की,हैरी सम्राट, सौरभ, सुधीर,आनन्द, रानू, पंकज, धर्मेंद्र, मिंटू विनय मनोज व अभिषेक का योगदान अतुलनीय रहा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button