उत्तर प्रदेशबस्ती

बस्ती में बीच सड़क पर पत्नी ने की आशिक मिजाज दारोगा की पिटाई, 2 बच्चों के पिता का 6 सालों से चल रहा था खेल

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक आशिक मिजाज दरोगा को उसकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ रंगे हाथो पकड़ा है। इसके बाद मौके पर जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ। जिसके बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया। बताया जा रहा है कि प्रेमिका के साथ पकड़ा गया दरोगा 2 बच्चों का पिता है। दरोगा की पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके पति का पिछले 6 सालों से किसी दूसरी महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दरोगा के पकड़े जाने के बाद महिला अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाने की मांग पर अड़ी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पत्नी को 2 साल पहले हुई प्रेम-प्रसंग की जानकारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरोगा दीपक शर्मा की शादी बस्ती के बरगदवा गांव में हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब ठीक चल रहा था। वहीं दरोगा की पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे 2 साल पहले अपने पति की किसी और महिला से प्रेम-प्रसंग होने की जानकारी हुई थी। महिला ने बताया कि हाल ही में उसका पति घर आया था। इसी दौरान वह बेटी को लड्डू खिलाने के बहाने बाहर निकले थे। पत्नी को शक था इसलिए उसने पति का पीछा किया। इसके बाद महिला ने दरोगा को रौता चौराहे पर दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद दंपति के बीच जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद हंगामे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर थाने आ गई। जिसके बाद पुलिस चौकी में भी दरोगा और उसकी पत्नी के बीच जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।

प्रेमिका की जिद के आगे बेबस हुई पत्नी

वहीं दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते रहे। वहीं चौकी में हंगामा होता देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद नाराज पत्नी ने आशिक मिजाज पति की पिटाई कर दी। लेकिन इसके बाद भी प्रेमिका अपने प्रेमी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई। प्रेमिका की जिद के आगे पत्नी भी बेबस नजर आई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस दरोगा को कोतवाली ले गई औऱ उसकी प्रेमिका को पुलिस महिला थाना लेकर गई। तब जाकर यह मामला शांत हुआ। दरोगा की पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसने अपनी प्रेमिका को गोरखपुर में रखा है। वह पहले सुलह करने को तैयार थी। लेकिन उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ रहना चाहता है। इसलिए महिला दरोगा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना चाहती है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button