उत्तर प्रदेशउन्नाव

उन्नाव में नरेश उत्तम पटेल ने किया कटाक्ष, बोले- बीजेपी वाले संविधान और ईश्वर की शपथ लेकर झूठ बोलते

उन्नाव। नगर पालिका उन्नाव की सपा से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी के समर्थन में शहर आए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उनका कहना था कि बीजेपी के लोग सविधान और ईश्वर की शपथ लेकर भी झूठ बोलते हैं।

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के लोगों की संविधान में कोई आस्था नहीं है। दावा किया कि सपा निकाय चुनाव में विजय हासिल करेगी और सन-2024 में देश से बीजेपी का सफाया होगा। जिले की सभी सीटों पर प्रत्याशी न उतार पाने के सवाल को वे नजरंदाज कर गए। अतीक अहमद पर बोले की बीजेपी झूठ बोलती है। देश में महंगाई, प्रदेश में लूट व दुष्कर्म के साथ अपराध बढ़े है।

एक भी वादा पूरा नहीं हुआ और भ्रष्टाचार चरम पर है। किसान व नौजवान सभी परेशान है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की कम मौजूदगी टिकट बंटवारे के बाद उपजे विरोध के सवाल पर कन्नी काट गए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर बीजेपी सरकार की असफलता को जनता को बताए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button