उत्तर प्रदेशलखनऊ

जेएसवी समूह पर आयकर का छापा, आई सामने 60 करोड़ की टैक्स चोरी

लखनऊ। जेएसवी समूह पर छापे के दौरान 60 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी सामने आ रही है। जांच में पाया गया है कि जेएसवी समूह का अधिकतर कारोबार नकद में हो रहा था। इसका हिसाब रखने के लिए अलग रजिस्टर और खाते थे। शनिवार को आयकर विभाग का सर्च ऑपरेशन पूरा हो गया। शाम को कारोबारियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज करने के बाद आयकर अधिकारी लौट गए। पड़ताल में 60 करोड़ से अधिक रुपये की टैक्स चोरी की बात सामने आ रही है।

ऑटो इंडस्ट्री से लेकर रियल एस्टेट तक पूरा खेल नकद पर किया जा रहा था। आयकर टीम के पूछे जाने पर मालिक और कर्मचारी जवाब नहीं दे सके। पड़ताल में सामने आया कि अधिकतर काम नकद पर किया जा रहा है। ऑटो मोबाइल डीलर के सर्विस सेंटरों पर भी नकद को ही वरीयता दी जा रही थी। जेएसवी समूह द्वारा नोटबंदी के दौरान भारी मात्रा में नोट बदलवाए और जमा करवाए गए थे। गैलेंट समूह पर हुई छापेमारी में फिर इसी समूह का नाम सामने आ गया।

शुरुआती जांच पड़ताल के बाद आयकर टीमों ने छापा मारा। आयकर की टीमों ने जेएसवी के लखनऊ में चिनहट, सेमरा, बंथरा, शहीद पथ के पास स्थित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी। इसके अलावा बाराबंकी में कम्पनी के ठिकानों पर भी सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। आयकर विभाग की टीमें अपने साथ दस्तावेजों के कई बंडल, कम्प्यूटर हार्ड ड्राइव लेकर रवाना हुई हैं। आयकर मुख्यालय में अब इन दस्तावेजों की जांच पड़ताल के बाद एसेसमेंट होगा कि कितनी टैक्स चोरी की गई है। इसी आधार पर जुर्माना लगाया जाएगा। इस बीच, कुछ बिन्दुओं पर कारोबारी या उनके स्टाफ को बुलाकर पूछताछ भी की जा सकती है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button