उत्तर प्रदेशगोण्डा

बढ़ती जनसंख्या राष्ट्र निर्माण में सबसे बड़ी बाधा

गोंडा। सऺचार विहार मनकापुर की रहने वाली जीवन बचाओ आंदोलन की राष्ट्रीय प्रभारी अनुपम बाजपेयी ने विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर भारत सरकार से दो बच्चों को कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या राष्ट्र निर्माण में सबसे बडी बाधा है। पूर्व में 12 दिसंबर 2014 को लोकसभा अध्यक्ष एवं अन्य लोगों को दो बच्चों का कानून बनाने के लिए निजी विधेयक जीवनबचाओ आंदोलन की तरफ से दिया गया था समय समय पर पत्रो के माध्यम से लोक सभा अध्यक्ष और भारत सरकार को दो बच्चों का कानून बनाने की मांग निरन्तर की जा रही है। लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी इस विस्फोटक होती जनसंख्या के नियंत्रण के लिए संसद में चर्चा करा कर कानून नहीं बनाया गया। इसलिए मजबूर होकर उच्चतम न्यायालय मे 2018 में जनहित याचिका की गई थी।

सुनवाई करते हुए जजों का निर्णय था एक बार संसद में इस पर कानून बनाने के लिए जाना चाहिए। जीवन बचाओ आंदोलन द्वारा निरन्तर विस्फोटक होती जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। अगर कानून नहीं बनता है तो आने वाले समय में जनसंख्या वृद्धि राष्ट्र निर्माण में सबसे बड़ी बाधा बनेगी अनुपम बाजपेयी ने कहा कि एक निजी विधेयक संसद में शीतकालीन सत्र में रखा जाएगा । अगर संसद में कानून नहीं बनता है तो जो पीआईएल वापस ली गई थी उसे फिर कोर्ट में रखा जाएगा। जब तक कानून नहीं बनता दो बच्चों की लड़ाई जारी रहेगी।पर्यावरणविद सन्तोष कुमार बाजपेयी निरन्तर इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रयासरत है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button