उत्तर प्रदेशदेवरिया

देवरिया: सपा के टिकट को लेकर तीन उम्मीदवारों में कश्मकश जारी

  • एक पूर्व चेयरमैन, एक पूर्व प्रत्याशी और एक पहली बार चुनावी मैदान में उतरने को तैयार

कलीमुल्लाह


भटनी-देवरिया। कहते हैं न जो भक्ति में जितना ही ज़्यादा लीन होगा उसे ईश्वर के दर्शन होने में देर ज़रूर लगेगी पर दर्शन ज़रूर होगा। शायद ऐसा ही कुछ भटनी नगर पंचायत के निकाय चुनाव को लेकर सपा खेमे में हैं। बता दें यहां से कुल 3 उम्मीदवार सपा के टिकट के लिये दावेदारी ठोंके हुए बैठे हैं अब देखने वाली बात यह होगी कि जब सपा का आला कमान टिकट का पिटारा खुलेगा तो नगर पंचायत भटनी के लिए किसका भाग्य साथ देता है और टिकट का हकदार होता है। यहां दावेदारी ठोंक रहे तीनों प्रत्याशियों पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता उर्फ़ मुन्ना, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी रह चुके चन्द्रकेश जयसवाल व पहली बार चुनावी दंगल में उतरने का मन बना चुके सत्येंद्र गुप्त को उम्मीद है कि टिकट उनके ही हक़ में आएगा।

ज्ञात हो कि पूर्व में विजय कुमार सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके है और एक बार फ़िर इसकी दावेदारी में हैं वहीं चन्द्रकेश जयसवाल व सत्येंद्र गुप्त भी पिछले लंबे समय से टिकट की जुगत में हैं। अब पार्टी भी इस बात का सर्वे ज़रूर करेगी कि ज़मीनी स्तर पर किसने कितना काम किया जनता का भरोसा जितने में और जनहित में इन्होंने कितना समय दिया है। जहां विजय गुप्त का पिछला कार्यकाल भी टिकट दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा वहीं दो और युवा दावेदार भी आला कमान को टिकट पाने के लिये अपनी दावेदारी को मजबूती से रखने से पीछे न हटेंगे। अब अन्तमे यही की चुनावी घोषणा होते ही सरगर्मियां बढ़ गई हैं और जगह जगह अभी टिकट को लेकर ही चर्चाएं आम हैं कि टिकट किसको मिलेगा। अभी तो ऊंट खड़ा है लेकिन अगले आने वाले एक से दो दिन में पता चल जाएगा कि ऊंट किस करवट बैठेगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button