उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

धर्मसिंहवां नगर पंचायत से निर्दल प्रत्याशी पवन जयसवाल को मिल रहा  भरपूर जनसमर्थन

  • डोर टू डोर पहुच कर मांग रहें वोट

बेलहर, संतकबीरनगर। नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशिता में प्रबल दावेदार रहे वरिष्ठ समाजसेवी पवन जयसवाल द्वारा भाजपा से टिकट ना मिलने पर, निर्दल ही चुनावी मैदान में उतर गए है। जिससे बड़े बड़े पार्टियों के प्रत्याशियों के माथे पर चिंता की लकीरें दिख दिख रहा है। भाजपा से बगावत करके चुनावी ताल ठोक दिया है और जन जन से समर्थन भी हर वर्गों से मिल रहा है।

चुनावी दंगल में ताल ठोक रहे है।  फिलहाल नवसृजित धर्मसिंहवा नगर पंचायत में भाजपा के उपेक्षा से नाराज पवन जायसवाल निर्दल ही चुनाव ही लड़ रहे हैं। इसके साथ ही अपने समर्थकों संग जन जन तक पंहुचकर जन समर्थन मांगा जा रहा है। जिससे नवसृजित नगर पंचायत धर्मसिंहवा में निर्दल प्रत्याशी पवन जयसवाल को भारी विजय मिल सके।

इसी कड़ी में धर्मसिंहवा बाजार, भानपुर, छिबरा आदि मोहल्लों में लोगों के घर घर जाकर मुलाकात कर अपने विकास परक विचारों से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। साथ ही अपने लिए जनसमर्थन भी मांगा जा रहा। साथ ही आगामी 11 मई को नल (टोटी) पर मोहर लगाने की अपील भी किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रत्याशी पवन जायसवाल, ब्रिजेशचन्द्र त्रिपाठी, वीरेंद्र पांडेय, अरविंद निषाद, कैलाश नाथ वर्मा आदि दर्जनो समर्थक भी जनसंपर्क में शामिल रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button