उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया को दिखा रहा रास्ता : महेन्द्र नाथ पाण्डेय

  • केन्द्रीय मंत्री ने जी-20 डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप की बैठक को संबोधित किया
  • लखनऊ में 15 फरवरी तक जी-20 से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे, डिजिटल इकोनॉमी पर होगी चर्चा

लखनऊ। केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने जी-20 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया को रास्ता दिखा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज न केवल विश्व में पहचान बना चुका है बल्कि पूरी दुनिया का जी-20 की अध्यक्षता के माध्यम से नेतृत्व कर रहा है। कोरोना से लेकर डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों की दुनिया में सराहना हो रही है।

केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सोमवार को होटल सेंट्रम में जी-20 की हो रही बैठक में कहा कि दुनिया भर में कोरोना वायरस का विषय हो या फिर तुर्की में आई भूकंप जैसी आपदा जैसे विषयों पर भारत वसुधैव कुटुंबकम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए वैश्विक कर्तव्य का निर्वहन किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ग्लोबल लीडर के प्रथम पायदान पर खड़े हैं। वह पूरे विश्व को एक संदेश दे रहे हैं।

पिछले नौ वर्षों में भारत को जिस प्रकार विश्व में सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है, वह पहले कभी नहीं हुआ। डिजिटल तकनीक को वृहद स्तर पर अपनाया गया है। स्वास्थ्य, कृषि, विनिर्माण, कारोबार, बैंकिंग या शिक्षा के डिजिटल तकनीकी पहुंच बनाकर हर क्षेत्र में भारत ने महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। तकनीक के उपयोग से उत्पादन प्रक्रिया बेहतर हुई है। उत्पाद परिष्कृत हुए हैं। आपूर्ति श्रृंखला को भी बहुत मजबूती मिली है। इसके कारण यह चौथी औद्योगिक क्रांति आई, जो भविष्य में डिजिटल अर्थव्यवस्था और मनुष्य को मशीन के बेहतर संबंधों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

पिछले एक दशक में इंडस्ट्री में निवेश करीब 10 गुना बढ़ा है। जो 2025 तक 200 अरब डॉलर हो जाने की संभावना है। यह सब जी-20 के देशों द्वारा किया जाना है। जी-20 डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप कार्य करेगा। डिजिटल नवाचार को बढ़ावा दिया जाए और डिजिटल परिसम्पत्तियों को सुरक्षित रखा जाए। उद्योगों में आमूलचूल परिवर्तन के लिए तीसरी महत्वपूर्ण आवश्यकता यह है कि सभी डिजिटल तकनीकों और सक्षम कार्यबल तैयार किया जाए। जहां तक भारत की बात है तो डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भारत सरकार इसे बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। कई परियोजनाओं को मंजूरी दी गयी है।

उल्लेखनीय है कि जी-20 की तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत सोमवार को होटल सेंट्रम में हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव, उप्र के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र समेत अन्य महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहे। इसमें 141 डेलीगेट्स शामिल हो रहे हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button