उत्तर प्रदेशप्रयागराज

मेजा ऊर्जा निगम द्वारा की गई पहल, हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में

प्रयागराज, मेजा। हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रमुख कदम उठाते हुए, मेजा ऊर्जा निगम में एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड के सहयोग से 19 मार्च 2023 को ग्रीन चारकोल की पहली खेप पहुंचाई गई है। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए मेजा ऊर्जा निगम द्वारा यह पहल की गई है।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि केदार रंजन पाण्डु, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (मेजा ऊर्जा निगम) द्वारा किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

ऊर्जा के स्रोत के रूप में ग्रीन चारकोल का उपयोग करने की मेजा ऊर्जा निगम की पहल से कार्बन उत्सर्जन को कम करने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है। यह सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पीयूष कुमार, महाप्रबंधक (ओ एंड एम), अजीत बसाक, महाप्रबंधक (ऑपरेशन), गुरु प्रसाद सिंह, महाप्रबंधक(मेंटेनेंस), प्रदीप कुमार साबत, महा प्रबंधक (सी एंड एम), अखिल के पी पटनायक, अपर महा प्रबंधक (एचआर) और अन्य अधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button