उत्तर प्रदेशगोरखपुर

सीएम के गृह जनपद में फूल बेच रही महिला को दारोगा ने पीटा, वीडियो वायरल

गोरखपुर। खाकी का अमानवीय चेहरा आज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक दारोगा गरीब महिला को पीटता हुआ दिखाई पड़ रहा है । यह वीडियो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर का बताया जा रहा है। अमृत विचार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

दरअसल, गोरखपुर जिले में महाशिवरात्रि पर मुक्तेश्वरनाथ मंदिर के बाहर एक महिला फूल और प्रसाद बेंच रही थी,इसी बीच वहां पर पुलिस की टीम पहुंच गई। टीम में मौजूद दारोगा ने महिला को हटने के लिए कहा और थप्पड़ों से पीटना शुरू कर दिया। गरीब महिला की गलती इतनी भर थी कि आज के दिन उसने पूजन सामग्री की दुकान लगा ली थी। यह बात दारोगा का नागवार गुजरी और उसने खाकी का जोर एक गरीब महिला पर दिखा दिया। महिला को पिटता देख आस पास मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। जिसे बाद में वायरल किया गया है। थप्पड़ मारने वाले दारोगा का नाम कुंवर गौरव सिंह बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि गोरखपुर के कई शिव मंदिरों में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भ्रमण कार्यक्रम था, वह दर्शन और पूजन के लिए राजघाट स्थित मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में पहुंचने वाले थे। जिसके चलते पुलिस मंदिर के पास मौजूद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान फूल और माला की दुकान लगाये महिला को सामान हटाने के लिए कहा गया,जिसके बाद कहासुनी हो गई। जिससे गुस्साये दारोगा ने महिला को पीट दिया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button