उत्तर प्रदेशलखनऊ

ऑफिस में पंचायत न कर फील्ड पर जाएं, मंडलायुक्त ने स्मार्ट सिटी की समीक्षा में अफसरों को चेताया

लखनऊ। अधिकारी ऑफिस में बैठकर पंचायत न करें बल्कि फील्ड पर उतरकर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करें और फाइलों से कार्य मुक्त कर धरातल पर उतारें। लापरवाही मिली तो बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह बातें स्मार्ट सिटी की बैठक में मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने अधिकारियों से कही।

मंगलवार को मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने स्मार्ट सिटी कार्यालय में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के साथ कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सिविल कार्य 40 प्रतिशत पूर्ण हो गए हैं। भारतखंडे विश्वविद्यालय लाइब्रेरी का सिविल कार्य भी 75 प्रतिशत पूर्ण है। 92 स्मार्ट स्कूलों के कार्य 80 प्रतिशत कार्य हो गए हैं। विभिन्न संस्थाओं के सिविल कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।

इस पर मंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्था उप्र राजकीय निर्माण निगम के संबंधित अधिकारियों को शेष कार्यों तेजी से करने के निर्देश दिए। कहा अधिकारी ऑफिस में बैठकर पंचायत न करें, फील्ड पर उतरकर कार्यों का निरीक्षण स्वयं करें। साथ ही फाइलों से कार्य मुक्त करके धरातल पर उतारें। हिलहवाली करके व्यवधान डाला तो बख्शा नहीं जाएगा। निर्माणाधीन समस्त कार्य ससमय पूरे करें। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें और नोडल अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button