उत्तर प्रदेशलखनऊ

रोडवेज की बसों में जापान की मदद से एकीकृत वैहिकल ट्रैकिंग एवं यात्री सूचना प्रणाली लगेगी: दयाशंकर सिंह

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने बताया कि निर्भया योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों की एकीकृत वैहिकल ट्रैकिंग एवं यात्री सूचना प्रणाली क्रियान्वित किये जाने हेतु जापान की अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था मै० एन०ई०सी० को कार्यादेश निर्गत किया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रणाली के माध्यम से परिवहन निगम की समस्त बसों में वैहिकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस तथा पैनिक बटन स्थापित किये जायेगें।

परिवहन मंत्री ने बताया कि इस परियोजना के अन्तर्गत निगम के 100 मुख्य बस स्टेशनों पर बड़े साइज के एलईडी डिसप्ले पैनल तथा यात्री उद्घोषणा तंत्र की स्थापना भी की जायेगी। उन्होंने बताया कि निगम के 20 क्षेत्रों में रीजनल मॉनीटरिंग सेन्टर एवं परिवहन निगम मुख्यालय पर एक अत्याधुनिक कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर की भी स्थापना होगी।

परिवहन मंत्री ने बताया कि इस परियोजना के क्रियान्वयन से यात्रियों को निगम बसों की लोकेशन की सटीक जानकारी उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि बस स्टेशनों पर सेवाओं के सम्बन्ध में समस्त महत्वपूर्ण जानकारियों यथा वाहनों का शिड्यूल, आवागमन की स्थिति, विलम्ब की स्थिति इत्यादि बड़ी एलईडी डिसप्ले स्कीन्स एवं पब्लिक अनाउसमेंट सिस्टम के माध्यम से तथा मोबाइल पर मोबाइल एप के माध्यम से सुलभ होगी।

परिवहन मंत्री ने बताया कि निगम बसों में 10 पैनिक बटन स्थापित किये जायेगें, जिनको किसी आकस्मिकता की स्थिति में प्रेस किये जाने पर क्षेत्रीय स्तर पर एवं मुख्यालय स्तर पर कन्ट्रोल एवं कमाण्ड सेन्टर में 24×7 मानीटर करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस तकनीक के माध्यम से प्रदेश के लोगों को काफी सहूलियत होगी और आवागमन में आसानी होगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button