उत्तर प्रदेशगोरखपुर

कार्यक्रमों के बीच मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मिडवाइफरी दिवस

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग के तत्वावधान में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मिडवाइफरी दिवस के उपलक्ष्य में नर्सिंग कॉलेज और जिला अस्पताल में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नर्सिंग कॉलेज में प्रधानाचार्या डॉ डीएस अजीथा व उप प्रधानाचार्या मिसेज प्रिंसी जॉर्ज विद्यार्थियों को मिडवाइफरी की महत्ता बताने के साथ उन्हें कई व्यावहारिक जानकारियां दीं।

प्रधानाचार्या डॉ अजीथा ने नेचुरल बर्थिंग, मिडवाइफरी स्किल्स तथा डिलीवरी के बारे मे विस्तार से अवगत कराया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मिडवाइफरी सेवा चिकित्सा तंत्र का अभिन्न अंग है। इस सेवा की सराहना के लिए प्रति वर्ष इंटनेशनल डे फ़ॉर मिडवाइफ मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में पुराने विद्यार्थियों अनु यादव, बबली यादव, अनुराधा मौर्य और रेनू सिंह ने अपनी मिडवाइफरी सेवा का अनुभव साझा किया।

उधर जिला अस्पताल में अयोजित कार्यक्रम मे एएनएम के 54 विद्यार्थियों द्वारा रोल प्ले और मास हेल्थ एजुकेशन से नेचुरल बर्थिंग और एंटीनेटल विजिट के बारे मे अवगत कराया गया। कार्यक्रम प्रभारी सुश्री श्वेता अल्बर्ट, सलोनी गुप्ता, मिसेज संगीता, मिस सोनी के नेतृत्व के संपन्न हुआ।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button