उत्तर प्रदेशलखनऊ

आईपीएस अधिकारियों के तबादले : कानपुर पुलिस कमिश्नर हटाये गये, अखिल कुमार को मिली तैनाती

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया है. साल के पहले ही दिन की देर रात कानपुर पुलिस कमिश्नर को हटा दिया गया है. इसके अलावा मेरठ जोन के एडीजी को भी साइड लाइन कर दिया गया है. सरकार ने कुल सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं.

 

राम कृष्ण स्वर्णकार को एडीजी पीटीसी सीतापुर बनाया गया : सोमवार देर रात सरकार ने कानपुर पुलिस कमिश्नर राम कृष्ण स्वर्णकार को हटाते हुये उन्हें एडीजी पीटीसी सीतापुर बनाया गया है. उनके स्थान पर गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार को कानपुर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. एडीजी पीएसी के एस प्रताप सिंह को गोरखपुर जोन का एडीजी बनाया गया है. एडीजी जोन मेरठ राजीव सभरवाल को एडीजी डॉ भीम राव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद बनाया गया है.

सुजीत पांडेय को अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी बनाया गया : युपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर पुलिस महानिदेशक ध्रुव कान्त ठाकुर (डीके ठाकुर) को मेरठ जोन का एडीजी बनाया गया है. सुजीत पांडेय को अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी बनाया गया है, इससे पहले वह एडीजी पीटीसी सीतापुर के पद पर तैनात थे. पुलिस मुख्यालय से अटैच अशोक कुमार सिंह को एडीजी भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड बनाया गया है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button