उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

आईपीएस राजकुमार विश्वकर्मा होंगे UP के कार्यवाहक डीजीपी, डीएस चौहान हुए रिटायर

लखनऊ। यूपी के नए कार्यवाहक डीजीपी के रूप में आईपीएस राजकुमार विश्वकर्मा को नियुक्त किया गया है। पूर्व डीजीपी डीएस चौहान आज शुक्रवार को रिटायर हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक आईपीएस राजकुमार विश्वकर्मा पुलिस मुख्यालय पहुंचे हैं, जहां वे डीएस चौहान से कार्यभार ग्रहण करेंगे।

राज कुमार विश्वकर्मा 1988 बैच के आईपीएस हैं। आरके विश्वकर्मा यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष हैं। वह 15 फरवरी 2020 से डीजी इंटेलीजेंस के पद पर कार्यरत थे। सीनियरिटी के हिसाब से इस पद के मुख्य दावेदारों की सूची में वह सबसे ऊपर हैं। आईपीएस लॉबी में उनकी बेदाग छवि है। आरके विश्वकर्मा 2023 मई में रिटायर होंगे।

बता दें क‍ि 12 मई 2022 को कार्यभार ग्रहण करने वाले DGP डीएस चौहान का कार्यकाल आज पूरा हो रहा है। वह DGP समेत डीजी इंटेलीजेंस और डायरेक्टर विजलेंस का पद भी संभाल रहे थे। वहीं यूपी के नए DGP आरके विश्वकर्मा होंगे। वे आज से प्रदेश के डीजीपी का चार्ज संभालेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button