उत्तर प्रदेशबहराइच

इरतिका फातिमा ने कालेज टाप कर जिले में दूसरा स्थान किया हासिल

बहराइचl जिले के मशहूर अदीब व शायर गुलाम अली शाह की पुत्री इरतिक़ा फातिमा ने उ0प्र0 बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में 93.80% अंक प्राप्त कर सिटी मोंटेसरी इंटर कॉलेज बहराइच में टॉप किया है तथा जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया हैl
ज्ञातव्य हो की सन 2020 में इरतिक़ा फातिमा को संस्कृत भाषा के लिए अंतर्राष्ट्रीय जुनू संस्था ने स्टेट जुनू अवार्ड से सम्मानित किया थाl इरतिका फातिमा ने इस कामयाबी का श्रेय अपने माता- पिता और अध्यापकों को दिया है और भविष्य में आई ए एस बनकर देश व समाज की सेवा करने का लक्ष्य हैlमालूम हो कि जिलाधिकारी डा दिनेश चन्द्र ने आज एक कार्यक्रम में इरतिका फातिमा सहित बोर्ड यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट एवं हाई स्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले 20 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया हैl

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button