उत्तर प्रदेशलखनऊ

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ में शुरू हुआ आईवीएफ क्लिनिक

  • अल्ट्रा मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ सुविधाएं देगा अपोलोमेडिक्स आईवीएफ क्लिनिक
  • आईवीएफ क्लीनिक में महिलाओं व पुरुषों के बांझपन का प्रभावी इलाज भी उपलब्ध

लखनऊ। अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ में आईवीएफ क्लिनिक का शुभारंभ हुआ। यहां पुरुष और महिला प्रजनन उपचार एवं देखभाल के लिए विश्व स्तरीय सेवाएं व सुविधाएं उपलब्ध हैं और पूरी प्राइवेसी के साथ इलाज मुहैया कराया जाएगा। यह क्लीनिक डॉ राधिका बाजपेयी, एचओडी एंड कंसलटेंट, इनफर्टिलिटी एंड आईवीएफ, अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल की अगुवाई में संचालित होगा। डॉ बाजपेयी एसजीपीजीआईएमएस लखनऊ की एलुमनाई हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल के सीईओ व एमडी डॉ मयंक सोमानी ने कहा, “अपोलोमेडिक्स आईवीएफ क्लिनिक में हॉस्पिटल के सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टर्स मौजूद हैं। हमारे विशेषज्ञ डॉक्टर्स न केवल महिलाओं व पुरुषों के बांझपन का प्रभावी इलाज करते हैं बल्कि हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की संभावनाओं का पहले से पता लगाकर प्रजनन प्रक्रिया को सुरक्षित बनाने का प्रयास करते हैं।

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल एक ही छत के नीचे सारी मेडिकल फैसिलिटीज और सुपर-स्पेशियलिटी देखभाल की सुविधा प्रदान करता है। हमारे यहां मरीजों को अल्ट्रा मॉडर्न मेडिकल टेक्नोलॉजी और सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा इलाज की सर्वोत्तम सुविधा प्रदान की जाती।”

डॉ सोमानी ने बताया, “अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल में नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल के लिए अल्ट्रामॉडर्न फैसिलिटी वाला एनआईसीयू स्थापित किया गया है। यह विशेष रूप से शिशुओं के लिए बनाए गए उपकरणों से सुसज्जित है और यहां नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए प्रशिक्षित पैरा मेडिकल स्टाफ हमेशा मौजूद रहता है।”

डॉ राधिका बाजपेयी ने कहा, अपोलोमेडिक्स आईवीएफ क्लिनिक का उद्देश्य विशेषज्ञों के माध्यम से व्यक्तिगत देखभाल, उपचार और परामर्श के साथ महिलाओं के गर्भवती होने की संभावना में वृद्धि कर निसंतान दम्पत्तियों के लिए संतान प्राप्ति की संभावना को बढ़ाना है।

यहां आईवीएफ से संबंधित आईयूआई, आईवीएफ, आईसीएसआई, आईएमएसाई, ब्लास्टोसिस्ट ट्रांसफर, लेफर हैचिंग, एम्ब्रियो क्रायोप्रिजर्वेशन, टीईएसए, एमईएसए, पीईएसए, लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, हैस्टेरोस्कोपिक सर्जरी, सीमन फ्रीजिंग, माइक्रो सर्जरी जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button