उत्तर प्रदेशबलिया

नगर पंचायत रेवती में जय श्री पाण्डेय ने तीसरी बार निर्दल जीतकर लगाई  हैट्रिक 

बलिया। नगर पंचायत रेवती में जय श्री पांडेय निर्दल ने लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद की कुर्सी पर काबिज हुई तीसरी बार अध्यक्ष पद की लड़ाई जीत कर न सिर्फ जीत की हैट्रिक लगायी। जयश्री पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राणा योगेंद्र विक्रम सिंह मांडलू को 1630 मतों से पराजित किया। खासबात यह रहीं कि यहां भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने अपना समर्थन दिया था। वहीं राणा योगेंद्र विक्रम सिंह के समर्थन में  सुभाषपा ने अपना समर्थन दिया।

विधायक केतकी सिंह भाजपा प्रत्याशी अभिज्ञान तिवारी के समर्थन में रेवती में घूमती रही। शनिवार को हुई मतगणना में जयश्री पांडेय को 5117 मत हासिल हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दल प्रत्याशी राणा योगेंद्र विक्रम सिंह  को 3487 मत हासिल हुए। भाजपा प्रत्याशी अभिज्ञान तिवारी को 2989 मत मिला। समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी अमित पांडेय उर्फ पप्पू को 453 मत मिला। राजनैतिक कार्य दक्षता के चलते तीसरी बार जयश्री पांडेय ने अध्यक्ष बनाने में कामयाबी हासिल किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button