उत्तर प्रदेशबरेली

106 वा उर्से आला हज़रत (रज़वी) को लेकर जमात प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्य सचिव से की गयी मुलाकात

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता


बरेली। आला हज़रत इमाम अहमद रजा खान कादरी रेहमतुल्लाह अलैह का 106 वॉ तीन रोज़ा उर्स 29, 30 व 31 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर कल जमात रज़ा ए मुस्तफ़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उर्स प्रभारी सलमान हसन खान (सलमान मिया) की अध्य्क्षता में जमात का प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य सचिव मनोज कुमार से लखनऊ मे मुलाकात की।

उर्स प्रभारी सलमान मियां ने बताया कि मुख्य सचिव से मुलाकात कर उर्स के सम्बन्ध में जिला प्रशासन द्वारा मथुरापुर स्थित इस्लामिक स्टडी सेण्टर जामिआतुर्रज़ा में किये जाने वाले सारे इन्तेज़ामों की जानकारी दी, जिसको लेकर मुख्य सचिव मनोज कुमार ने आश्वासन दिया कि किसी भी इंतेज़ाम में कोई लापरवाही नहीं होगी और सारे इंतेज़ाम समय रहते पूरे करवा दिए जायेंगे और उन्होंने उर्स प्रभारी सलमान मियां व प्रतिनिधिमंडल को उर्स की मुबारकबाद दी।प्रतिनिधिमंडल में डॉ मेहँदी हसन, हाफिज इकराम अदि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button