उत्तर प्रदेशलखनऊ

आपसी सद्भाव व भाईचारे की दुआ के साथ सम्पन्न हुआ जश्न ए आज़ादी ट्रस्ट का रोजा इफ्तार

  • विभिन्न धर्मगुरुओं ने एकसाथ बैठकर खोला रोजा, प्रदेश वासियों को दिया एकता का संदेश

लखनऊ। रमजान के अवसर पर सभी धर्म सम्प्रदाय के आपसी सद्भाव व भाईचारे के बन्धन को अटूट बनाये रखने की दुआ के साथ जश्न-ए- आजादी ट्रस्ट एवं उ.प्र. जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रोजा इफ्तार का कार्यक्रम होटल रॉयल कैफे में सम्पन्न हुआ।इस ’रोज़ा इफ्तार’ पार्टी में विभिन्न धर्मो के अनुयाइयों एवं धार्मिक गुरुओं के साथ ही समाजसेवियों,पत्रकारों ने शिरकत की। रोजा इफ्तार में शामिल होने वाली प्रख्यात हस्तियों में लखनऊ मुस्लिम धर्मगुरु खालिद रशीद फिरंगी, बौद्ध धर्मगुरु महेंदर सिंह,संघ प्रचारक स्वामी मुरारी दास,सरदार हरपाल सिंह जग्गी, रिटायर आई ए एस अनीस अंसारी, फुडमैन विशाल सिंह, विधान सभा के विशेष सचिव अशोक कुमार, मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सचिव शिवसरण सिंह, नवाब कंबर केसर, मुर्तुजा अली,सुशील दुबे, फरहत हसन,सरदार परविंदर सिंह,मोहम्मद अली साहिल,असीष तिवारी,कारी इम्तियाज,समाजसेवी लखनलाल आहूजा,रोहित अग्रवाल व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता,मो अफजल, इंतिजार आब्दी बॉबी,ख्वाजा फैजी आदि प्रमुख थे।

जिन्होंने साम्प्रदायिक सद्भावना एवं सौहार्द की अनूठी मिसाल प्रस्तुत करते हुए लखनऊ की गंगा-जमुनी तहजीब को नया आयाम प्रदान किया।रोजे में आये हुए सभी प्रबुद्धजनों का स्वागत जश्न–ए-आजादी ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा, महामंत्री निगहत खान,अब्दुल वहीद,जुबैर अहमद ने किया।इस विशाल रोजा इफ्तार की विशेषता यह रही कि इसमें विभिन्न धर्मों एवं सम्प्रदायों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।रोजा इफ्तार के उपरान्त तमाम रोजेदारों ने नमाज अदा करते हुए देश की अखंडता, आपसी सौहाद्र एवं भाईचारा कायम रखने की दुआ की।मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने रोजेदारों को नमाज अदा करवायी। इस अवसर पर जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट के महामंत्री मुरलीधर आहूजा ने कहा कि यह रोज़ा- इफ्तार सभी धर्मों के अनुयाइयों के सामूहिक सहयोग से सम्पन्न हुआ और यही इसकी महत्वपूर्ण सफलता और खासियत है।

एसोसिएशन के महामंत्री अब्दुल वहीद और सचिव जुबैर अहमद ने कहा कि यह एसोसिएशन पत्रकारिता के दायित्व के साथ-साथ अपने सामाजिक एवं साँस्कृतिक दायित्व भी पूरी जिम्मेदारी से निभा रही है।इस इफ्तार में आपसी एकता, मैत्री सामाजिक सदभाव की भावना समाज के लिए एक नजीर प्रस्तुत करती है। रोजा-इफ्तार में जश्न-ए-आजादी समिति के अध्यक्ष मुरलीधर आहुजा महामंत्री सुश्री निगहत खान,अब्दुल वहीद,जुबैर अहमद,टीम केयर के अध्यक्ष शहजादे कलीम, अभय अग्रवाल, एम. एम. मोहसिन, शाहिद सिद्दीकी,नजम अहसन,नावेद,डी. पी. शुक्ला, तौसीफ हुसैन, महेश दीक्षित,कमर अली,इमरान खान, आमिर मुख्तार, शहाबुद्दीन कुरैशी, चांद कुरैशी, मो कलीम, शैलेंद्र श्रीवास्तव, मो शमीम,हुमायूँ,अनीस वारसी, मो नसीम ,भानु प्रताप सिंह एवं आरिफ मुकीम,तौकीर, विजय गुप्ता, रामबाबू, अमरजीत कुरील, अवधेश सोनकर आदि शामिल थेl

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button