उत्तर प्रदेशप्रयागराज

सामाजिक एवं सांस्कृतिक उन्नति के लिए कार्य करें : न्यायमूर्ति राजीव जोशी

  • भारत विकास परिषद् प्रयाग के समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

प्रयागराज। भारत विकास परिषद प्रयाग शाखा की आम सभा की बैठक और दायित्व ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राजीव जोशी ने कहा कि परिषद द्वारा किये जा रहे कार्यक्रम समाज की उन्नति के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। समाज के प्रतिष्ठित लोगों को परिषद से जुड़कर समाज के भौतिक और सांस्कृतिक उन्नयन के लिए कार्य करना चाहिए।

सोमवार को थियोसोफिकल सोसाइटी के आनन्द हाल में आयोजित समारोह में 2023-24 के लिए डॉ अल्पना अग्रवाल को अध्यक्ष, डॉ के.के जायसवाल को सचिव और डॉ सुनील कांत मिश्र को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। प्रांतीय अध्यक्ष निशा जायसवाल ने सभी दायित्व धारियों को पद की शपथ दिलाई।

प्रयाग शाखा की नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ अल्पना अग्रवाल ने कहा कि सनातन धर्म के मानवीय मूल्यों के अनुरूप एक संस्कारिक समाज के निर्माण के लिए भारत विकास परिषद प्रयाग शाखा लगातार कार्य करेगी। इसके पूर्व आलोक शाह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता आर.पी अग्रवाल ने मुख्य अतिथि को शॉल और मोमेंटो से सम्मानित किया।

कार्यक्रम संयोजक एवं प्रख्यात सीए डॉ नवीन चंद्र अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान डॉ दीपक अग्रवाल एवं कविता अग्रवाल, डॉ पुरुषोत्तम दास एवं गीता केसरवानी, एडवोकेट तत्व प्रकाश शुक्ला, एडवोकेट गगन मोहन, एडवोकेट जगत नारायण तिवारी, सीए शिवम अग्रवाल ने प्रयाग शाखा के नए सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया। प्रांतीय महासचिव सुनील धवन ने शपथ दिलायी। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ के.के जायसवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन संयोजक डॉ नवीन चंद्र अग्रवाल ने किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button