उत्तर प्रदेशगोरखपुर

पूर्वोत्तर रेलवे के कबड्डी खिलाड़ी सुनील व प्रवेश का सीनियर एशियन चैंपियनशिप मे चयन

गोरखपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे के खिलाड़ियों के खाते में उपलब्ध्यिां निरन्तर जुड़ती जा रही है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कबड्डी टीम के खिलाड़ी श्री सुनील एवं श्री प्रवेश का चयन 25 जून से 01 जुलाई, 2023 तक बुसान (कोरिया) में होने वाले सीनियर एशियन कबड्डी चैंपियनशिप हेतु भारतीय कबड्डी टीम के लिए किया गया है और ये खिलाड़ी बुसान में अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर बेहद उत्साहित है।

श्री सुनील एवं श्री प्रवेश का चयन भारतीय कबड्डी टीम में होन पर पूर्वाेत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष श्री योगेश मोहन, महासचिव श्री पंकज कुमार सिंह, कबड्डी/सचिव श्री ओमकार सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह एवं कबड्डी टीम के कोच श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button