उत्तर प्रदेशकन्नौज

कन्नौज: मझपुर्वा चौकी प्रभारी सुरेशचन्द पाल का तबादला  

  • तरुण सिंह भदौरिया बने मझपुर्वा चौकी इंचार्ज  
  • उपनिरीक्षकों की विदाई व स्वागत मे बरसे फूल

गुरसहायगंज (कन्नौज)। एसपी ने जिले की कानू न व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के लिये स्थानीय कोतवाली मे तैनात उपनिरीक्षकों व कांस्टेबलों सहित पुलिस महकमे मे बड़ा फेरबदल किया है।  पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने जनपद के थानो व कोतवाली मे बीते कई वर्षों से जमे पुलिस कर्मियों का गैर थानो व कोतवालियों मे तबादला कर दिया है। जिससे पुलिस विभाग मे खलबली मच गयी है । इसी क्रम मे मझपुर्वा चौकी मे तैनात उपनिरीक्षक सुरेशचन्द पाल का छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की कंजौली चौकी इंचार्ज के पद पर तबादला किया है । वहीं सरायमीरा चौकी प्रभारी तरुण सिंह भदौरिया को मझपुर्वा चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात किया गया है।

कोतवाली मे कई वर्षों से तैनात कांस्टेबल अतुल यादव, तुषार, दिनेश, ओपी चौधरी, सनी तोमर, निशांत चौधरी सहित पैंतीस कांस्टेबलों का गैर थाना व कोतवाली मे तबादला कर दिया गया है। जिससे पुलिस विभाग मे खलबली मच गयी है। रविवार को मझपुर्वा चौकी इंचार्ज सुरेशचन्द पाल को प्रधानाचार्य हाजी मसरूर अहमद, प्रबंधक हाजी याद मो मोहम्मद , प्रबंधक मो० आरिफ खान , पूर्व प्रधान वकील अहमद सिद्दीकी  सत्तार खाँ , मौलाना महताब आलम, जकील अहमद सिद्दीकी डुंडवाबुजुर्ग प्रधान प्रतिनिधि मो० कासिम खान मोहसिन खां सफीपुर जप्ती सहित कई ग्रामो के संभ्रान्त नागरिकों ने उपनिरीक्षक सुरेशचन्द पाल को नम आंखो से फूल मालायें पहनाकर विदाई की। वहीं उक्त नागरिकों ने नवागंतुक मझपुर्वा चौकी इंचार्ज तरुण सिंह भदौरिया फूल मालायें पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button