उत्तर प्रदेशकानपुरबड़ी खबर

Kanpur Fire: सेना, NDRF और SDRF भी नहीं बुझा पाई 38 घंटे से ज्यादा लगी आग, आसपास के लोग सहमे, घरों से बाहर निकले

कानपुर। अनवरगंज थाना क्षेत्र के बासमंडी स्थित कपड़ा मार्केट में लगी आग को 38 घंटे से ज्यादा का समय हो गया। फिर भी आग बुझाई नहीं जा सकी। वहीं, शुक्रवार शाम को आग बुझने लगी थी। लेकिन शनिवार दोपहर में नफीस टावर, अरजेन बिल्डिंग और एआर टॉवर में एक बार फिर आग धधकने लगी। आग बुझाने के लिए 50 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौजूद है। उधर, आईआईटी कानपुर की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। चारो ओर धुएं के गुबार से लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी सहमे हुए है।

डर के साये से लोग अपने घरों से बाहर भी निकल आए। आग बुझाने में सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी लगी हुई है। आग की चपेट में आने से स्टैंट बैंक भी जल गया है। आग बुझाने के लिए प्रयागराज से आई हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मशीन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। आग से करोड़ों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button