उत्तर प्रदेशकानपुर

कानपुर में फिर दागदार हुई खाकी, पुलिसकर्मियों ने व्यापारी से 5.30 लाख रुपये लूटे, पुलिस कमिश्नर ने किया निलंबित

कानपुर। सचेंडी थानाक्षेत्र में पुलिसकर्मियों द्वारा व्यापारी से 5.30 लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधिकारियों ने इंस्पेक्टर से जांच कराई, जिसमें दो दरोगा और एक सिपाही की घटना में संलिप्ता पाई गई। उन्हें निलंबित कर देर शाम हिरासत में ले लिया गया है। व्यापारी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी व्यापारी ने बुधवार देर रात सचेंडी थाने में तीन पांच लाख 30 हजार रुपये लूटे जाने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि वह रात आठ बजे घर जा रहे थे। दीपू चौहान ढाबे के पास तीन पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और मारपीट कर नकदी ले ली। दो पुलिसकर्मी बिना वर्दी के थे, जबकि एक वर्दी में था। घटना की जानकारी कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों को दी गई। उनके निर्देशन में इंस्पेक्टर को जांच दी गई।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि जांच में तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए। उनकी पहचान पश्चिमी जोन मुख्यालय में तैनात एसआई सतीश कुमार, सचेंडी थाने के एसआई रोहित सिंह और हेड कांस्टेबल अब्दुल राफे के रूप में हुई। तीनों को हिरासत में लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

जुए में रकम जीतने की बात

डीसीपी वेस्ट के मुताबिक आरोपी पुलिसकर्मियों ने पूछताछ में बताया कि मुखबिर ने उन्हें व्यापारी द्वारा जुए में रकम जीतकर आने की बात बताई थी, जिस पर घेराबंदी करके उसे दबोचा गया। पुलिसकर्मियों ने अगर जुए की रकम पकड़ी थी तो उन्हें व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। अधिकारियों को घटना की जानकारी देनी चाहिए थी। इंस्पेक्टर को भी नहीं बताया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button