उत्तर प्रदेशलखनऊ

पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष बने किरण सिंह, अशोक कुमार महामंत्री निर्वाचित

लखनऊ। राजधानी स्थित पशुपालन निदेशालय के सभागार में चल रहे पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट संघ के दो दिवसीय अधिवेशन का समापन शनिवार को हो गया। इस दौरान हुये निर्वाचन प्रक्रिया में पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट संघ के किरण सिंह को अध्यक्ष चुना गया है। वहीं अशोक कुमार महामंत्री निर्वाचित हुये हैं। दरअसल,  पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट संघ का अधिवेशन पशुपालन निदेशालय के सभागार में उपेंद्रधर द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर इंद्रमनि, निदेशक प्रशासन एवं विकास तथा निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र डॉ तरुण कुमार तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ विजय कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक प्रशासन और अति विशिष्ट के रुप में मदन पाल सिंह, पूर्व महामंत्री, पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट संघ एवं उत्तर प्रदेश फार्मासिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव उपस्थित रहे। बताया जा रहा है कि दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन संघ की मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने संघ की मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया और कहा कि फार्मासिस्ट द्वारा ही पशुपालन विभाग की अधिकांश सेवाएं संचालित की जाती है। वर्तमान में जो नवीन योजनाएं आई हैं उनमें भी फार्मेसिस्टों के सहयोग से संचालित किया जाएगा। फार्मेसिस्टों की सेवा शर्तों पर भी निदेशालय लगातार प्रयासरत है। जल्द ही सेवा नियमावली बनाने पदोन्नतियां करने आदि बिंदुओं पर शासन स्तर पर सहमति बनने पर किया जाएगा।

अधिवेशन में संपन्न निर्वाचन में किरण सिंह अध्यक्ष, अशोक कुमार महामंत्री, अजीत प्रताप सिंह यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज कुमार शाही उपाध्यक्ष, नागेश तोमर संयुक्त मंत्री, जितेंद्र कुमार गौड़ संगठन मंत्री, कमलेंद्र प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष, तथा विकास लाल ऑडिटर के पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।

निर्वाचन में चुनाव अधिकारी डॉ अशोक प्रसाद और सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ राजीव डिंगर, विजयी अपर संख्या अधिकारी, खेमचंद वर्मा अपर संख्या अधिकारी एवं अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अपर संख्या अधिकारी द्वारा संपन्न कराया गया।  निर्वाचन की मतगणना का परिणाम देर रात तक घोषित किया गया। निर्वाचन के बाद शपथ ग्रहण समारोह मदन पाल सिंह एवं सुनील यादव ने संपन्न कराया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button