उत्तर प्रदेशसुलतानपुर

सुलतानपुर: राज्य सभा सदस्य संजय सिंह समेत 13 लोगों के खिलाफ पर कोर्ट में दाखिल चार्जशीट, जानें मामला

सुलतानपुर। कोरोना काल में बिना अनुमति चुनावी सभा करने के मामले में आप पार्टी राज्य सभा सदस्य सांसद संजय सिंह समेत 13 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एमपी-एमएलए कोर्ट मे चार्जशीट दाखिल की है। विशेष लोक अभियोजक कालिका प्रसाद मिश्र के मुताबिक बंधुआकला के एसओ प्रवीण कुमार यादव ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

आरोप है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान 13 अप्रैल 2021 को हसनपुर में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह सार्वजनिक स्थान पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सलमा बेगम पत्नी मक़सूद अंसारी के पक्ष में बिना अनुमति चुनावी जनसभा कर रहे थे।

कार्यक्रम आयोजक मक़सूद अंसारी सभा के लिये कोई अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। एसओ प्रवीण कुमार यादव ने संजय सिंह, मक़सूद अंसारी समेत 13 आरोपियों के विरुद्ध बिना अनुमति चुनावी जनसभा करने,  महामारी अधिनियम समेत अन्य आरोपों के तहत आरोप पत्र में न्यायालय में भेजा । एमपी /एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने इस पर संज्ञान लेते हुए संजय सिंह समेत सभी आरोपियों को 29 मई को तलब किया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button