उत्तर प्रदेशकुशीनगर

कुशीनगर: जनपद में कोरियाई शिष्टमंडल का हुआ आगमन

कुशीनगर। दक्षिण कोरिया शिष्टमंडल का आज बिहार खूर्द ( समऊर बाजार) से जनपद आगमन हुआ। जनपद आगमन पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश सिंह, उपजिलाधिकारी तमकुहीराज विकास चंद्र सहित जनपद के अधिकारीगणों व जनप्रतिनिधिगणो द्वारा शिष्टमंडल के सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया।

शिष्टमंडल में शामिल 200 कोरिया गणराज्य के नागरिकों ने बिहार प्रांत के गांव परसौनी, भागीपट्टी होते हुए बिहार खुर्द(समउर बाजार) के रास्ते जनपद में प्रवेश किया है। विदित हो कि उक्त शिष्टमंडल दिनाँक 07 मार्च से 11 मार्च तक जनपद के विभिन्न स्थानों पर पद गमन कर प्रवास एवं दर्शन पूजन करेंगें। दिनाँक 11 मार्च को शिष्टमंडल लुम्बिनी नेपाल राष्ट्र में प्रवास/दर्शन हेतु प्रस्थान करेंगें।

08 मार्च की सुबह फाजिलनगर, गोपालगढ़ होते हुए कसया तहसील के कुशीनगर के लिए शिष्टमंडल रवाना होगा। 09 मार्च को महापरिनिर्वाण मंदिर के दर्शन व पूजा अचर्ना के बाद 10 मार्च को तहसील कप्तानगंज के बेदौली महुआ डीह होते हुए दुबौली, पुरन छपरा नारायणपुर, मलकुही होते हुए सेमरा को जाएंगे।

तत्पश्चात 11 मार्च को कप्तानगंज तहसील के ही इंद्रपुर, शीतलापुर, पकड़ी विशुनपुरा, हरपुर होते हुए 12 मार्च को महराजगंज के लिए शिष्टमंडल प्रस्थान करेगा। इस दौरान शिष्टमंडल के विभिन्न स्थलों पर रात्रि विश्राम की भी व्यवस्था की गई है। जनपद में शिष्टमंडल के पद यात्रा/भ्रमण के दौरान व विश्राम स्थल पर शांति व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था हेतु मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button