उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

मारपीट के आरोप में कोतवाली पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दर्ज की मुकदमा

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पुलिस चौकी बघौली अन्तर्गत ग्राम बालूशासन निवासिनी दुर्गावती राय पत्नी इन्द्रदेव राय को जमीन विवाद में उनके पट्टीदार समेत आधा दर्जन लोगो ने उस समय उनके उपर प्राण घातक हमला कर दिया जब वह अपने दरवाजे पर अकेले बैठी हुई थी। शोर सुनकर उनका बेटा बचाने गया तो उसे भी हमलावरो ने जमकर पीटा जिससे उनका पैर बुरी तरह से जख्मी हो गयी। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गुरुवार को आधा दर्जन नामजद व दो अज्ञात लोगो के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

कोतवाली में दिये गये तहरीर के अनुसार पीड़िता दुर्गावती राय अपने घर के बरामदे में बैठी हुई थी। सुबह लगभग 7ः30 बजे अकेला पाकर उनके पट्टीदार जमीनी विवाद को लेकर अपने दरवाजे से गोलबंध होकर हाथ में लाठी, डण्डा लेकर गाली देते हुए चन्द्र प्रकाश राय पुत्र नागेन्द्र राय, अम्बिका राय पुत्र रमाशंकर राय, वीर प्रताप राय पुत्र चन्द ्रप्रकाश राय, ऋतुराज राय जो चन्द्र प्रकाश राय के बहनोई है तथा दो रिश्तेदार जिनका नाम पता अज्ञात है। सभी लोग मेरे घर के बरामदे मे आकर हमें बुरी तरह से मारने लगे तथा लाठी डण्डे से मारते समय कहे की इसे आज मार दिया जाये।

मार खाते देख मेरा पुत्र सत्य प्रकाश जब पहंुचा तो उसे भी सभी लोग मिलकर मारने लगे। जिससे मुझे तथा मेरे पुत्र को काफी चोटे आयी। सत्यप्रकाश के दोनो पैरो में काफी चोटे आयी है। मुझे हार्ट की दवा पीजीआई लखनऊ से चलती है। सभी अभियुक्तगण बीते 11 अप्रैल से ही गाली गलौज कर रहे है। पुलिस ने इस मामले में चन्द्र प्रकाश, अम्बिका राय, वीर प्रताप राय, सुमनलता राय, सीमा राय, ऋतुराज राय तथा दो अन्य अज्ञात लोगो के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506 भादवि के तहत मुकदमा कायम किया है तथा अभियुक्तो की तलाश शुरु कर दी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button