उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच: उद्योग व्यापार मंडल चुनाव में कृष्ण कुमार बने अध्यक्ष, चंद्र कुमार चुने गए महामंत्री

जरवलरोड, बहराइच। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जरवल रोड के पुनर्गठन के संबंध में पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सोमवार को बैठक आयोजित हुई। जिसमें उद्योग व्यापार मंडल के नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता और महामंत्री चंद्र कुमार जैन को चुना गया। जरवल रोड उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों की बैठक सोमवार को मालिक राम गुप्ता की अध्यक्षता में हीरो एजेंसी सभाकक्ष में हुआ।

जिसमें सर्वसम्मति से व्यापारियों ने अध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार गुप्ता एवं महामंत्री चंद्र कुमार जैन को चुना। बैठक का संचालन ओम प्रकाश अवस्थी के द्वारा किया। पुनर्गठन के उपरांत सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ों व्यापारियों का सम्मान किया गया। लोकतंत्र सेनानी व व्यापार मण्डल अध्यक्ष जरवल प्रमोद गुप्ता ने नवनियुक्त व्यापार मण्डल अध्यक्ष जरवल रोड कृष्ण कुमार गुप्ता को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने व्यापार हित में काम करने पर बल दिया।

बैठक में अजय अग्रवाल, विनय कुमार सिंह, बनारसी दास गुप्ता, धर्म दत्त शर्मा, गिरीश चंद शर्मा, डॉ महेश कुमार श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र गुप्ता, अशोक कुमार याज्ञसेनी, संजय राव, शरद पोरवाल, शमीम अंसारी, जगत राम यादव, जहीर आलम सिद्दीकी, आशीष कुमार जैन, शरीफ, शमीम अहमद, संतोष कुमार वर्मा, रियाशत खान, प्रशांत अग्निहोत्री, नजर मोहम्मद, इरफ़ान अंसारी, अजय फैजाबादी, राकेश गुप्ता, जय चंद गुप्ता, संदीप गुप्ता, अखिलेश कुमार गुप्ता, मोहित पोरवाल, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह,  राजन गुप्ता सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button