उत्तर प्रदेशकुशीनगर

कुशीनगर: एनएसएस के विशेष शिविर का हुआ समापन

पडरौना , कुशीनगर। उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना, कुशीनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का समारोह पूर्वक समापन हो गया। मुख्य अतिथि प्रो ममता मणि त्रिपाठी रही। इस अवसर पर G20 एवं Y 20 पर एक व्याख्यान भी हुआ ,जिसेके मुख्य वक्ता डॉ अनूप कुमार थे। इस अवसर पर उन्होंने ग्रुप 20 एवं यूथ 20 के गठन एवं इसके उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो ममता मणि त्रिपाठी ने बच्चों को कर्तव्यनिष्ठ होकर के अपने कर्तव्य निर्वहन करने की प्रेरणा दी।

इस बीच उन्होंने स्पष्ट किया कि शिविर के दौरान जो कुछ भी सीखा है उसे अपने आस पास के लोगों को समाजिक समस्याओं के प्रति जागरुक करने की सलाह दी। अन्त में उन्हों ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय कुमार सिंह ने किया इस दौरान में उन्होंने पूरे एक सप्ताह के कृत कार्यों की रूप रेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में डॉ नरेंद्र त्रिपाठी, डॉ सन्तोष कुमार, डॉ प्रमोद गुप्ता, श्रीमती ऋतुम्भरा, श्रीमती रोशनी सिंह, श्री राजन कुमार गौतम, मनीष सिंह, सुरेश चौरसिया , आदि महाविद्यालय परिवार के लोग तथा स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button